{"_id":"5f8349b18ebc3e9ba96a724b","slug":"kabir-saheb-charitable-trust-ganga-ghat-road-shukatirtha-khatauli-news-mrt505669776","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी एकजुटता ही सबसे बडी ताकत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी एकजुटता ही सबसे बडी ताकत है
विज्ञापन
शुकतीर्थ कोरी भुईयार समाज कार्यक्रम के दोरान वृद्व लोगो को सम्मानित करते अथिति।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारी एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत: ब्रह्मदास
मोरना। कबीर साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट गंगा घाट रोड शुकतीर्थ पर आयोजित वार्षिक सभा में हरिद्वार से पधारे मुख्य अतिथि महंत ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि हमारी एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है, इसको पहचानो। आपसी भाईचारे के तहत जान पहचान कायम करो। कठिन मेहनत और संघर्षों के बाद ही सफलता मिलती है। बेटियों और युवाओं को शिक्षित करो, शिक्षा उन्नति का आधार है।
कबीर साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट शुकतीर्थ कोरी भुईयार समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कोरी भुईयार समाज के राष्टृीय अध्यक्ष बलराज आर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की समाज के प्रति अनदेखी हमारे लक्ष्यों को डिगा नहीं सकती। आरक्षण के हक के लिए जीवन भी समर्पित करना पड़ा, तो किसी सूरत में पीछे नहीं हटा जाएगा। हक और धर्म की लड़ाई हर कीमत पर लड़ी जाएगी। देश के विकास में हमारे समाज को बड़ा योगदान है। समाज के लिए आरक्षण मुद्दा सर्वोपरि है। इस मौके पर जिला हरिद्वार, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि से आए कोरी भुईयार समाज के 35 वृद्ध लोगों को शॉल ओढ़ाकर व चित्र भेंट करते हुए माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष बाबू अजमेर एडवोकेट ने तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घसीटू सिंह ने की। मौके पर महासचिव प्रेमदास ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने व बातचीत के दौरान दो गज की दूरी अवश्य बनाए रखने का आह्वान किया। इससे पूर्व, आयोजित हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण आहुति प्रदान कर प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया।