फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kabaddi players felicitated at DAV Inter College

Muzaffarnagar News: डीएवी इंटर कॉलेज में कबड्डी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi players felicitated at DAV Inter College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज में 70वीं स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में अंडर-17 व अंडर-19 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज में सम्मान समारोह में अंडर-19 में रजत पदक हासिल करने वाले विद्यालय के छात्र गांव काकड़ा के अर्पित बालियान व अंडर 17 में तृतीय स्थान हासिल करने वाले गांव सोरम के छात्र देवराज, देवांश व अरमान को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य करण सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष विपिन बालियान ने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर खिलाड़ी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कबड्डी कोच राहुल बालियान, सनी बालियान, संजू बालियान, विपिन बालियान, कोच कृष्णपाल व अंकित बालियान, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, अनुराग बालियान, वरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed