{"_id":"5793bc504f1c1b711bc4bd0f","slug":"jyant-told-the-martyr-s-family-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों ने जयंत को सुनाया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों ने जयंत को सुनाया दुखड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चौधरी शनिवार को गांव जड़वड़ कटिया में शहीद हरविंद्र पंवार के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
18 जुलाई को बिहार में नक्सली हमले में गांव कटिया निवासी सीआरपीएफ जवान हरविंद्र सिंह शहीद हो गए थे। रालोद के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने गांव पहुंचकर शहीद के पिता भीष्म सिंह और उनके परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
परिजनों ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार पर शहीद की शहादत की अनदेखी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि मुजफरनगर में आए सीएम को हमारा दुख दिखाई नहीं दिया।
वह जिले में आए और सभा कर चले गए। जयन्त चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीमा पर हमारे जवान हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद रहते हैं। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, अभिषेक, अजीत राठी, अनुज,अरुण, अशोक बालियान, विकास बालियान, रमा, मिथलेश पाल, रणधावा आदि मौजूद रहे।