फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Junk co-operation is necessary to prevent crime

अपराध रोकने के लिए जनसहयोग जरूरी

Sun, 07 Jan 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 07 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Junk co-operation is necessary to prevent crime
programme - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। लुहारी खुर्द में दलित छात्रा और उसके मासूम भांजे की निर्ममता से की गई हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने सम्मानित किया। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि जनसहयोग से पुलिस और जनता के बीच दूरियां कम हुई हैं। अपराध रोकने के लिए जनसहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में थाना प्रभारी जीसी शर्मा, दरोगा मनोज चाहल, बिरालसी प्रभारी बचन सिंह अत्री, चालक दुर्गेश सिसौदिया, कांस्टेबल मोहित त्यागी को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने पुलिस टीम को 11 हजार नगद राशि दी। कप्तान ने कहा कि लुहारी के हत्याकांड ने पूरे जिले को उद्वेलित कर दिया। पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। पूरी पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर केस को वर्कआउट कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा। जिले में पिछले ढाई महीने से कोई लूटपाट की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


फर्जी नामजदगी में कोई जेल नहीं गया। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर कार्य करने वाले जिले के सामुदायिक पुलिस मित्रों को चिह्नित कर 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। आठ नवंबर से पांच दिन के लिए थाना पुलिस संबंधित गांवों में जाकर बेहतर कार्य करने वालों का आंकलन कर सूची तैयार करेगी। जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, मौ. आसिफ, सुरेश पाल प्रधान, राजेंद्र प्रधान, कप्तान सिंह प्रधान, प्रद्युमन प्रधान, तमरेज प्रधान पति, मोईन एडवोकेट प्रधान, रामकुमार राणा, अशोक शर्मा, अमरनाथ शर्मा, लाल्ला वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed