{"_id":"6568db9f982da3211805be07","slug":"judicial-officer-appointed-village-court-will-start-in-khatauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12314-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - न्यायाधिकारी नियुक्त, खतौली में शुरू होगा ग्राम न्यायालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - न्यायाधिकारी नियुक्त, खतौली में शुरू होगा ग्राम न्यायालय
Fri, 01 Dec 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
- भैंसी गांव में बनाया जाएगा स्थायी भवन, फिलहाल तहसील में चलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खतौली में ग्राम न्यायालय के जल्द ही शुरू होगा। हाईकोर्ट ने न्यायालय के लिए न्यायिक अधिकारी के पद पर मनीष अरोरा की नियुक्ति कर दी है। स्थानी भवन भैंसी गांव में बनाया जाएगा, लेकिन फिलहाल तहसील भवन में न्यायालय शुरू होगा। सिविल और फौजदारी के मुकदमों में न्यायालय में सुनवाई की जाएगी।
हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीष अरोरा को खतौली के ग्राम न्यायालय का न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया है। जल्द ही वह कार्यभार संभालेंगे, जिसके बाद यहां वादों के निस्तारण का कार्य शुरू हो जाएगा। ग्राम न्यायालय में फौजदारी और सिविल की हल्की धाराओं के मुकदमों की सुनवाई होगी। क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने बताया कि स्थायी भवन भैंसी गांव में बनाया जाएगा। नए भवन के निर्माण तक न्यायालय का संचालन तहसील परिसर से ही होगा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल का कहना है कि हाईकोर्ट ने न्याय अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही न्यायालय के शुरू होने की संभावना है।