फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Johnson in ram temple movement

कार सेवकों को कैद रखा था

Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Johnson in ram temple movement
जानसठ के विहिप नेता रहे सतीश खटीक को कारसेवा के दौरान कस्बे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। कस्बा जानसठ से भी 1990 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा व विहिप नेताओं ने आवाज बुलंद की थी। उस समय कार सेवकों को रोकने के लिए डीएवी इंटर कालेज को अस्थाई जेल बनाई गई थी। उस जेल में पुलिस प्रशासन ने 255 कार सेवकों को गिरफ्तार कर तीन माह तक कैद रखा था। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने कस्बे के विहिप व भाजपा नेताओं को जानसठ से कूच करते ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनको बुलंदशहर की अस्थाई जेल में 30 दिन तक कैद में रखा था। उस वक्त प्रशासन ने कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आरएसएस नेता सुरेंद्र प्रकाश सिंघल के नेतृत्व में 1990 में अयोध्या में जाने को गुपचुप तरीके से योजना तैयार की गई थी। फिलहाल सुरेंद्र प्रकाश सिंघल की मौत हो चुकी है। उन्होंने उस वक्त नारा दिया था कि हम अयोध्या जाकर ही रहेंगे, लेकिन गिरफ्तारी नहीं देंगे। गुपचुप तरीके से बनाई गई रणनीति की पुलिस प्रशासन को भनक लग गई थी। तत्कालीन भाजपा नगराध्यक्ष महाराज सिंह पोसवाल, सुरेश पाल सैनी, विहिप नेता अशोक बल आदि अयोध्या जाने के लिए घर से निकले तो इनको कस्बे के मेन गेट के पास ही पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया था और बुलंदशहर में अस्थाई जेल में 30 दिन तक रखा गया था। इसके अलावा प्रशासन को भ्रमित करने के लिए युवाओं का एक जत्था बनाया गया था, जिसमें ओमप्रकाश शर्मा, विहिप नगर प्रमुख सतीश खटीक आदि शामिल थे। प्रशासन ने उन पर भी कस्बे से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी थी। उस वक्त पुलिस प्रशासन ने कस्बे के डीएवी इंटर कालेज को अस्थाई जेल बनाकर दूसरे जनपदों से गिरफ्तार किए गए 255 कारसेवकों को कैद करके रखा था।
विज्ञापन

घंटों बैठकों में बनाई जाती थी रणनीति
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कारसेवक बनकर जाने के लिए आरएसएस, विहिप व भाजपाइयों ने गुप्त जगह पर एक सप्ताह तक रणनीति बनाने का समय लगा था। दिन और रात के समय घंटों बैठकों में रणनीति बनाई जाती थी। बैठक में जिम्मेदार नेता ही भाग लेते थे। बैठक में कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को युवाओं की टीम भी गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में मंदिर बनाए जाने से खुश
अयोध्या में ही भगवान श्रीराम का मंदिर बनाए जाने को लेकर नगर पंचायत प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, भाजपा नेता ब्रजेश रस्तोगी, महाराज सिंह पोसवाल, सतीश खटीक. सुरेश पाल सैनी, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, सभासद प्रवीण तंवर आदि को बेहद खुशी है। इनका कहना है कि मंदिर का पूर्ण निर्माण होने पर वे अयोध्या में अवश्य जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed