फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Johar in kakrala shown in kabaddi

ककराला में कबड्डी में दिखाए जौहर

Wed, 30 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Johar in kakrala shown in kabaddi
sport - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। ककराला गांव में तीन दिवसीय सर्वजन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मौहम्मद अथर ने किया। 
विज्ञापन


रैफरी इस्लाम सलमानी ने गांव ककराला और करहेड़ा की टीमों के बीच खेल शुरू कराया। जिसमें ककराला की टीम ने करहेड़ा की टीम को 25-19 से मात देकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। बसेड़ा के इदरीश ने कमेंट्री की। टूर्नामेंट के संयोजक सर्वजन संस्था अध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार रुपये व उप विजेता के लिए 11 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।


ककरौली, तिस्सा, बसेडा, भोकरहेड़ी, छछरौली, युसूफपुर, भोपा, अथाई धीराहेड़ी, चौरावाला, आदि सहित दर्जनों टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। मुख्य अतिथि प्रधान इरफान अप्पी ने कहा कि खेल आपसी सौहार्द को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौके पर मनोज ठाकरान, प्रधान खुरम, भूपेंद्र, बाबा विरेंद्र, सचिन व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed