फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jiya Gurjar increased the prestige of the district, will practice in Rajasthan

Muzaffarnagar News: जिया गुर्जर ने बढ़ाया जिले का मान, राजस्थान में करेगी अभ्यास

Sun, 18 May 2025 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Jiya Gurjar increased the prestige of the district, will practice in Rajasthan
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। क्षेत्र के गांव ढांसरी की रहने वाली खिलाड़ी जिया गुर्जर ने दिल्ली में आयोजित आठवें नेशनल स्कूल गेम्स में अंडर-19 गर्ल्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता है। परिजनों को सिल्वर मेडल जीतने पर अपनी बेटी जिया गुर्जर पर नाज है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जताई।
गांव ढांसरी निवासी किसान नीरज कुमार की बेटी जिया गुर्जर उत्तर प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच कर सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले जिया गुर्जर ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित स्टेट वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 से 51 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा वाराणसी में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

जिया गुर्जर का चयन अब राजस्थान की खेल संस्था उर्मिला स्पोर्ट्स एकेडमी में सरकारी कोटे में हो गया है। खिलाड़ी जिया गुर्जर के पिता नीरज कुमार व दादा चंपत सिंह को बेटी पर नाज है। वहीं क्षेत्र के लोगों में महिला खिलाड़ी जिया गुर्जर की उपलब्धि को लेकर बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed