फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jitin Prasad and Bhupendra Chowdhary will come to Charthawal today, the foundation stone of Thanabhavan road will be laid

Muzaffarnagar News: चरथावल में आज आएंगे जितिन प्रसाद और भूपेंद्र चौधरी, थानाभवन मार्ग का होगा शिलान्यास

Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jitin Prasad and Bhupendra Chowdhary will come to Charthawal today, the foundation stone of Thanabhavan road will be laid
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज कस्बे में 213 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चरथावल-थानाभवन मार्ग का निर्माण होने से 20 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन सरल होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री सुबह रामलीला मैदान स्थित सभास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंच और अन्य तैयारियां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्र्रम में राज्य सेतु निगम की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मार्ग दस मीटर चौड़ा बनेगा। काटका और मंदौड़ के बीच गंगनहर पर बनने वाले सेतु का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन




बेनीवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के लिए तैयारी बैठक की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पंकज त्यागी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, गौरव पंवार, नरेन्द्र चौधरी, अक्षय पुंडीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed