फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JE who arrived to do highway widening work is surrounded

Muzaffarnagar News: पुरकाजी - हाईवे चौड़ीकरण का कार्य करने पहुंचे जेई काे घेरा

Fri, 06 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
JE who arrived to do highway widening work is surrounded
पुरकाजी लक्सर हाइवे पर धरना देते भाकियू नेता व किसान ,,,,, स्रोत भाकियू
- दस किलोमीटर सड़क को छह से सात फीट ऊंचा उठाए जाने का विरोध
विज्ञापन

- किसानों ने बड़े अधिकारी के आने पर ही निर्माण शुरू कराने का किया ऐलान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर निर्माण को भाकियू नेताओं ने बंद करा जेई को अपने बीच में बैठा लिया। किसानों ने कहा कि विभाग के बड़े अधिकारी के आने तक निर्माण नहीं होने देंगे। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
पुरकाजी खादर तिराहे से प्रदेश की सीमा तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गांव सुवाहेड़ी से लेकर प्रदेश की सीमा गांव बढ़ीवाला तक करीब 10 किलोमीटर सड़क को छह से सात फीट ऊंचा उठाने की तैयारी की जा रही है। भाकियू व गांव सुवाहेड़ी, रंडावली गांव के किसान सड़क को ऊंचा उठाने का विरोध कर रहे हैं। भाकियू ने दो सप्ताह पूर्व पुरकाजी लक्सर हाईवे मार्ग पर गांव सुवाहेड़ी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। तभी से वहां पर निर्माण कार्य बंद चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोकनिर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार के नेतृत्व में दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए। निर्माण कार्य को रुकवाकर लोक निर्माण विभाग के जेई को अपने बीच बैठा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक विभाग का कोई बड़ा अधिकारी नहीं आएगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जेई ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराने की बात कहने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, विवेक राठी, नेतराम गुर्जर, सरदार बूटा सिंह, दीपक मुखिया, मंगता हसन, अफसर अली, राजा गुर्जर, रुचिन त्यागी, काका प्रधान विशु त्यागी, अमन त्यागी, तरुण त्यागी, अहसान अहमद, दिलेर सिंह चढ्डा, सतनाम सिंह, मुजफ्फरअली, शाहनवाज़, इरफान, बहादुर गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, मुसर्रफ त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed