फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JE went to check overload, beat up electrical workers

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ओवरलोड की जांच करने गए जेई, विद्युत कर्मियों को पीटा

Wed, 22 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 22 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
JE went to check overload, beat up electrical workers
- गुस्साए कर्मचारियों ने बिजली घर पर ताला लगा किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, हमला करने का मुकदमा दर्ज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मिललाना रोड पर ओवरलोड की जांच करने गई विद्युत विभाग की टीम में शामिल जेई और कर्मचारियों को आरोपियों ने जमकर पीटा। जान बचाकर भागे विद्युत कर्मियों ने मिमलाना बिजलीघर पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। विभाग ने चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मिमलाना रोड के न्याजुपरा में विद्युत विभाग के ज्ञानेश कुमार और दीपक खराब मीटर बदलने के लिए गए थे। यहां पर इन्होंने ओवरलोड को देखा तो जेई मंगलराम और लाइनमैन प्रवेज आलम को फोन कर दिया। ये दोनों भी मौके पर पहुंच गए। विद्युत कर्मियों ने बिजली चोरी का आरोप लगाया। इस पर मौके पर मौजूद आरोपियों की दिलशाद, नौशाद, इंतजार और दिलशाद द्वितीय के साथ बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। विद्युत कर्मियों का आरोप है कि जेई मंगलराम सहित सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

जेई को बुरी तरह से पीटा गया। किसी तरह जान बचाकर वह लोग मिमलाना बिजली घर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विद्युत कर्मियों ने बिजली घर में तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। घायल जेई का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। घटना से कर्मचारियों में रोष है। सीओ सिटी राम आशीष यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर शाम की घटना की जेई मंगलराम की ओर से शहर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करते हुए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed