{"_id":"5eefa0338ebc3e42ba56351c","slug":"je-hostage-and-assault-khatauli-news-mrt487535795","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी में जेई को बंधक बनाकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी में जेई को बंधक बनाकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसी में जेई को बंधक बनाकर मारपीट
खतौली। बरसात से पहले हाईटेंशन लाइन से टच तारों से पेड़ की शाखाओं को कटवाने के लिए पहुंचे जेई समेत कर्मचारियों के साथ खेत मालिक ने न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें घर में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया।
नरा बिजलीघर पर तैनात जेई कैलाश चंद शनिवार को गांव भैंसी के जंगल में बिजली की लाइन से टच हो रहे पेड़ों की कटिंग कराने के लिए मजदूरों के साथ पहुंचे थे। मजदूर पेड़ की शाखाओं को काटने का काम कर ही रहे थे, तभी खेत मालिक वहां पहुंच गए। आरोप है के खेत मालिकों ने मजदूरों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब जेई ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। यही नहीं जेई समेत मजदूरों को खेत स्वामी अपने घर ले गए और सभी को बंधक बना लिया।
सूचना पर हलका दरोगा मौके पर पहुंचा, तब भी बंधकों को नहीं छोड़ा गया। जिसके बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और बंधकों को मुक्त कराया। जेई कैलाश चंद ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी। कैलाश चंद का आरोप है कि घटना को 24 घंटे बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।