फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant Singh will come to Savtu and Bhokarhedi today

UP: भाजपा सरकार पर खूब गरजे चौधरी जयंत, बोले- नौजवानों की निकल रही उम्र पर नहीं मिल रही नौकरी

Sat, 02 Dec 2023 03:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 03:24 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर पहुंचे चौधरी जयंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। चौधरी जयंत ने कहा कि नौजवानों की उम्र निकल रही है लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। इस दौरान चौधरी जयंत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Jayant Singh will come to Savtu and Bhokarhedi today
मुजफ्फरनगर पहुंचे चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के सावटू गांव पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान भी समारोह में शामिल रहे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से नौजवान निराश है। उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग डिग्रीधारी युवक जूनियर इंजीनियर भी नहीं बन पा रहे हैं। नौजवानों की भर्ती नहीं की जा रही है। उनकी उम्र निकलती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ व्यवस्था की लड़ाई लड़नी होगी। 
विज्ञापन


चौधरी जयंत ने कहा कि चालू पेराई सत्र में अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया है। भाजपा नेता हर छोटे-छोटे मामले में हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं, नौजवानों के सोचने समझने की क्षमता खत्म कर रहे हैं। जो पहले हुआ था आगे नहीं होने देंगे, लड़ाई लंबी है लेकिन किसान हित में लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चौधरी जयंत सिंह ने सावटू में स्टेडियम की नींव रखी, जबकि इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में जनसभा होगी।

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि सावटू में कार्यक्रम की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गईं थीं। गांव में सांसद निधि से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

बताया गया कि ढाई करोड़ रुपये चौधरी जयंंत सिंह देंगे। उन्होंने स्टेडियम के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 15 लाख रुपये दिए हैं। स्टेडियम के बनने से क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर, ढिढावली, नूनाखेड़ा, कुटबा, कुटबी, दुलेहरा, सिसौली सावटू, हड़ौली, खेड़ी सुड़ियान, अलावलपुर माजरा, हड़ौली माजरा, मुंडभर, चरोली, अटाली, बुदीना कलां, मोहम्मदपुर मार्डन सालाखेड़ी, अलीपुर कलां गांव के युवाओं को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें

रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया कि इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण रालोद अध्यक्ष करेंगे। मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान, अमित ठाकरान, कमेटी प्रबंधक डॉ. करणवीर सिंह, सदस्य ओमवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, नीटू चौधरी, मनोज सहरावत ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: दो की मौत: बेटी का कन्यादान करने से पहले उठी पिता की अर्थी, सदमे में पूरा परिवार, पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed