फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant's Baghra rally will be historic: Prabhat Tomar

20 नवंबर को ऐतिहासिक होगी जयंत की बघरा रैली: प्रभात

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jayant's Baghra rally will be historic: Prabhat Tomar
रालोद कार्यालय पर बघरा रैली के संबध में वार्ता करते जिलाध्यक्ष। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ऐतिहासिक होगी जयंत की बघरा रैली: प्रभात तोमर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि बघरा में 20 नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की परिवर्तन संदेश रैली ऐतिहासिक होगी। किसानों में रैली को लेकर उत्साह का माहौल है।
सरकुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में रालोद के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हर वर्ग को परेशानी, समस्या और उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं मिला है। रालोद की यह परिवर्तन रैली भाजपा के कुशासन और किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में है। 20 नवंबर को बघरा के कल्याणकारी इण्टर कॉलेज के मैदान में जयंत चौधरी की रैली में ऐतिहासिक भीड़ का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से तैयारी में जुटा है और इसके लिए गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता खुद खड़ी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और अन्य नीतियों के कारण जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि जयंत सिंह की यह रैली भाजपा को नेस्तनाबूद करने का संकेत देगी। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नूर सलीम राना, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व प्रमुख रंजनवीर सिंह, पराग चौधरी, वेदपाल ठेकेदार, ओंकार ठेकेदार, कृष्णपाल राठी, पराग चौधरी, माधोराम शास्त्री सहित अन्य रालोद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed