{"_id":"6013029a8ebc3e3195368cbf","slug":"jayant-chaudhary-tweeted-ajit-singh-with-rakesh-tikait-muzaffarnagar-news-mrt522663237","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी ने किया ट्वीट : राकेश टिकैत के साथ अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी ने किया ट्वीट : राकेश टिकैत के साथ अजित सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने राकेश टिकैत का साथ देने की घोषणा की है। इसी तरह कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक ने भी कहा है कि वह किसान हित में भाकियू के साथ खड़े हैं।
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत से बात की और कहा कि आज किसान के जीवन मरण का प्रश्न है। इस लड़ाई में सब को एक होकर लड़ना है, चिंता मत करो, मै साथ हूं। वहीं जयंत चौधरी ने भी भाकियू को विश्वास दिलाया है कि वह पूरी तरह उनके साथ हैं। इस संबंध में जयंत चौधरी ने ट्विटर पर ट्वीट किया है। वहीं कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन में वह पूरी तरह किसानों के साथ हैं। राकेश टिकैत अपने आपको अकेला न समझें। हम पूरी तरह साथ हैं। उनके बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि हम पूरी तरह राकेश टिकैत के साथ खड़े हैं।
रालोद ने रात में ही की गांवों में बैठकें
मुजफ्फरनगर। रालोद ने देर रात महापंचायत के संबंध में रात में ही बैठके कीं। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने शाहपुर क्षेत्र के गांवों में बैठक कर जनता से जीआईसी के मैदान में पहुंचने का आह्वान किया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि शुक्रवार को जीआईसी के मैदान में आयोजित होने वाली महापंचायत में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और पूर्व सांसद जयंत चौधरी शामिल होंगे।