{"_id":"5aca660f4f1c1bf5618b6511","slug":"jayant-chaudhary-in-bhopa","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसी बेगुनाह की गिरफ्तारी नहीं होने देंगे : जयंत चौधरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी बेगुनाह की गिरफ्तारी नहीं होने देंगे : जयंत चौधरी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते जयंत चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने दलित समाज में भय और दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। दलितों को जबरन मुजरिम बनाया जा रहा है। रालोद अब किसी बेगुनाह की गिरफ्तारी नहीं होने देगी। रालोद पूरी तरह दलितों के साथ खड़ी है।
गादला गांव में मृतक दलित अमरेश के घर सांत्वना देने पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में किसी निर्णय पर अपनी सहमति और असहमति जताने का हक सबको है। सरकार सही समय पर कोर्ट के सामने दलितों का पक्ष नहीं रख पाई, इस कारण दलितों में सरकार के प्रति आक्रोश था।
जिले में जो कुछ हुआ उसके लिए पूरी तरह से सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। घटना के बाद से जिला प्रशासन दलित वर्ग में भय और आतंक पैदा करने का काम कर रहा है। पूरा समाज दहशत में है। बेगुनाहों को जेल में ठूंसा जा रहा है। रालोद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
अब किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। न्याय की इस लड़ाई में रालोद दलित समाज के साथ है। जयंत चौधरी ने पीडित परिवार को विश्वास दिलाया कि दुख की इस घड़ी में रालोद उनके साथ खड़ा है।
उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, ब्रहम सिंह बालियान, सुनील रोहटा, राजपाल सिंह, हाशिमरजा जैदी, युवा नेता अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
जयंत चौधरी ने परिजनों को सांत्वना दी
मंसूरपुर में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने 4 अप्रैल को हाइवे पर नावला मोड़ पर सड़क सड़क हादसे में करने वाले गांव नावला में मृतक किसान इकराम के घर पहुंचे। जयंत चौधरी ने मृतक के पीड़ित परिजनों से हादसे की जानकारी ली और किसान की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।
उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से नावला मोड़ पर जल्द से जल्द अंडरपास बनवाने की मांग की, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अभिषेक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, उपाध्यक्ष विकास बालियान, जिला पंचायत सदस्य व रालोद प्रदेश सचिव संजय राठी, सुधीर भारतीय, धर्मेंद्र तोमर आदि कार्यकर्ता थे।
हाइवे पर जयंत चौधरी का स्वागत
बुढ़ाना में रालोद के महासचिव और छोटे चौधरी जयंत का हाइवे पर पार्टी के लोगों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह और रविवार को अपनी टीम के साथ मेरठ-करनाल हाइवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास पहुंचे। दोपहर के समय जयंत चौधरी मेरठ से शामली जाते हुए वहां से गुजरे तो पार्टी के लोगों ने उन्हें रोक लिया। पार्टी के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कुछ मिनट रुककर स्थानीय लोगों से वार्ता करने के बाद वे शामली की ओर रवाना हो गए।