फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya Baghra Overall Champion

Muzaffarnagar News: जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा ओवरऑल चैंपियन

Sun, 11 Aug 2024 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya Baghra Overall Champion
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में 15वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के आखिरी दिन पहलवानों ने दमखम दिखाया। मेजबान विद्यालय के पहलवान ओवरऑल चैंपियन रहे, जबकि आगरा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

शनिवार को बघरा स्थित स्कूल परिसर में खेलों के अंतिम दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। अलग-अलग भार वर्ग में 99 पहलवानों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। अंडर-14 आयु वर्ग के 35 किलो भार वर्ग में मथुरा के नकुल ने स्वर्ण, मुजफ्फरनगर के दर्श ने रजत पदक जीता। 38 केजी भार वर्ग में मथुरा के करण ने स्वर्ण पदक, आगरा के लकी बघेल ने रजत और मुजफ्फरनगर के लकी सिंह व मेरठ के आयुष सैनी ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि गौरव पंवार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुमन लता यादव, पीटीआई राजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेजबान बघरा के इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
जेएनवी के पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया। पीटीआई राजवीर सिंह ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के 35 केजी में दर्श ने रजत, 38 केजी में पृथ्वी सिंह ने कांस्य, 44 केजी में विशेष ने रजत, 48 केजी में अभिषेक ने रजत, 62 केजी में अंशुमान ने कांस्य, 75 केजी में उत्कर्ष ने स्वर्ण जीता। अंडर-17 आयु वर्ग के 45 केजी में हर्षित ने रजत, 55 केजी में अनिकेत कपासिया ने कांस्य, 80 केजी में अमन पाल ने स्वर्ण, 110 केजी में नैतिक ने स्वर्ण जीता। अंडर-19 आयु वर्ग के 79 केजी में मोहन कुमार ने स्वर्ण, 86 केजी में अक्षांस ने सिल्वर, 97 में हैप्पी कुमार और 125 केजी में देव कुमार ने स्वर्ण पदक जीते।
-----------------------------------------------
इनसेट
इन जिलों के पहलवान हो रहे शामिल
क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कन्नौज, लखनऊ, गोरखपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, कौशांबी, अमरोहा, बागपत, हरिद्वार, अलीगढ़, एटा, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, फरूर्खाबाद, संभल, आगरा, मेरठ, हाथरस और मथुरा के पहलवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed