फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Javed and Imrana remand completed, admitted in jail, IB investigating recovered Mobile

टाइम बम मामला: जावेद और इमराना का रिमांड पूरा, भेजे गए जेल, दो मोबाइलों में छिपे साजिश के राज

Sat, 24 Feb 2024 09:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 09:54 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद से शुक्रवार को टाइमर बोतल बम प्रकरण में इमराना व जावेद की 48 घंटे की रिमांड अवधि पूरी हो गई। 

विज्ञापन
Javed and Imrana remand completed, admitted in jail, IB investigating recovered Mobile
इमराना, टाइम बम मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद से शुक्रवार को टाइमर बोतल बम प्रकरण में इमराना व जावेद की 48 घंटे की रिमांड अवधि पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार दोनों को जेल में दाखिल करा दिया गया। उधर, रिमांड के दौरान पुलिस ने इमराना के दो मोबाइल बरामद व जावेद के घर से भी कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस दोनों मोबाइलों की काल डिटेल खंगालते हुए अभी कुछ जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस व मेरठ की एसटीएफ ने 16 फरवरी को मिमलाना रोड निवासी जावेद को चार टाइमर बमों के साथ पकड़ा था। जावेद ने यह टाइमर बम शामली जनपद के गांव बंतीखेड़ा की मूल निवासी और वर्तमान में प्रेमपुरी निवासी इमराना पत्नी आजाद के कहने पर बम बनाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: रात में सर्दी दिन गर्म, वेस्ट यूपी में बदलने लगा मौसम, मेरठ में आवास खरीदने का सुनहरा मौका 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Javed and Imrana remand completed, admitted in jail, IB investigating recovered Mobile
टाइम बम के साथ आरोपी जावेद गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया था। पूछताछ में अधूरे कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने दोनों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया था। गुरुवार को एसटीएफ व आईबी टीम ने इमराना की निशानदेही पर उसके दो मोबाइल बरामद किए थे। जावेद के घर से खाली ग्लूकोज की चार बोतल व तराजू, सीमेंट रूई आदि सामान बरामद किया था।


शुक्रवार को दोनोंं की रिमांड अवधि पूरी हो गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस दोनों से कोई ज्यादा खास बात की जानकारी नहीं कर सकी। पुलिस ने अब उसके दोनों मोबाइलों से कुछ जानकारी हासिल करने के लिए प्रयास शुरू किए है। मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
 

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आइबी व अन्य एजेंसियों ने दोनों से पूछताछ की उसके बारे में उन्होंने जानकारी दी है। रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों को जेल में दाखिल करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed