{"_id":"653ea9dfdccd14a4d40b4574","slug":"jats-should-get-reservation-in-the-state-as-well-as-in-the-center-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-10451-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राज्य में जाटों को आरक्षण तो केंद्र में भी मिलना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राज्य में जाटों को आरक्षण तो केंद्र में भी मिलना चाहिए
Mon, 30 Oct 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
भोपा रोड पर अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। संवाद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि जब राज्य सरकार ने जाट समाज को ओबीसी में शामिल किया हुआ है तो केंद्र सरकार क्यों नहीं करती है। जाट समाज लगातार केंद्र सरकार से आरक्षण की मांग कर रहा है। दिल्ली में अपना हक मांगा जाएगा।
भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से जाट सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि जाट संसद करने वालों ने कहा कि उनका एजेंडा जाटों को जागृत करना है। समाज को चौधरी चरण सिंह और चौधरी छोटूराम जागृत कर गए हैं। जाट संसद कराने वाले कौन होते हैं, समाज को जागृत करने वाले। जाट समाज को ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो उनकी समस्याओं पर काम करें।
अखिल भारतीय जाट महासभा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आरक्षण की मांग करती है। समाज को उन्हें आगे चलने वाला नेता चाहिए, पीछे चलने वाला नहीं। आगे चलने वाला ही नेता होता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में जाति और धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, इस देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा खतरा होने जा रहा है। जाट समाज का 2024 के चुनाव में भी आरक्षण का मुद्दा रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह खोखर, जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा शुभम राठी, प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी और युवा जिलाध्यक्ष चौधरी विशाल खोखर, मनोज बालियान मौजूद रहे।