{"_id":"62055b190428204af86d3507","slug":"jat-satrap-pankaj-malik-trapped-in-a-match-with-sapna-muzaffarnagar-news-mrt5765478171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना से मुकाबले में फंसे जाट क्षत्रप पंकज मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना से मुकाबले में फंसे जाट क्षत्रप पंकज मलिक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : चरथावल ठाकुर द्वारा मंदिर में कोहरे के बावजूद उत्साहित वोटरों की कतार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले की जाट राजनीति के नेताओं में शामिल रहे पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे पंकज मलिक चरथावल विधानसभा सीट पर भाजपा की सपना कश्यप के साथ कड़े मुकाबले में उलझ गए है। बसपा प्रत्याशी सलमान सईद को मिलने वाले वोट यहां भाजपा और सपा प्रत्याशी की हार-जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
चरथावल विधानसभा सीट पर इस बार कांटे का संघर्ष है। 2017 में इस सीट से भाजपा के विजय कश्यप चुनाव जीते थे। कोरोना महामारी में विजय कश्यप की मृत्यु हो गई। भाजपा ने इस बार उनकी पत्नी सपना कश्यप को टिकट दिया है। सपा ने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक को मैदान में उतारा है। इस सीट पर दोनों के बीच कांटे का संघर्ष हुआ है। बसपा के सलमान सईद को मिलने वाले वोट मुकाबले को उलझा रहे हैं।
चरथावल ब्लाक में जहां भाजपा को मजबूत बताया जा रहा हैं, वहीं बघरा ब्लाक के गांवों में सपा को मजबूत माना जा रहा है। चरथावल में कुल 329870 मतदाता है, जिनमें 226663 ने मतदान किया है। बसपा प्रत्याशी सलमान सईद को मिलने वाले वोट भी यहां भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच हार-जीत का निर्णय करेंगे। इस सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान के गांव और उनके आस-पास के गांवों में मिलने वालों वोट भी निर्णायक होंगे।