{"_id":"de551ad9d364e6ae34dbcfae38966003","slug":"jat-blockade-stopped-the-vehicle-speeds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के चक्का जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के चक्का जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सोरम में हुई सर्व खाप पंचायत में आह्वान पर रविवार को जाट समाज के लोगों ने सड़कों पर उतर पर चक्का जाम किया। जाट आरक्षण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे समेत जिले के सभी मुख्य मार्गों पर जाम लगाया। पचेंडा बाईपास पर जाम के दौरान जाटों ने पीएम का पुतला फूंका।
शहर में रालोद कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। उधर, तितावी में आंदोलन के दौरान मौहम्मदपुर मॉडम के कालूराम ने आत्मदाह का प्रयास किया।
पूर्वाह्न 11 बजे जिले का जाट समाज सड़कों पर उतर आया। खतौली में नावला कोठी पर जाम लगाकर दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। मंसूरपुर में भी हाईवे पर जाटों ने जाम लगाया। दोनों स्थानों पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने पहुंच कर जाट आरक्षण का समर्थन किया।
विज्ञापन
जानसठ क्षेत्र में सिखेड़ा में जाटों ने जाम लगा कर पानीपत-खटीमा राजमार्ग रोका। मोरना, शाहपुर, बरवाला, तितावी में भी जाम लगाया। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ही पुरकाजी में जाम लगाया गया। छपार में बढ़ेडी गेट पर हाईवे जाम किया गया।
तितावी, लालूखेड़ी, बघरा में भी जाटों ने जाम लगाया। तितावी में कालूराम ने आंदोलन के दौरान अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे लोगों ने समझाबुझाकर शांत किया।
शहर में मुजफ्फरनगर पचेंडा बाईपास पर पचेंडा, खेड़ी, मखियाली आदि ग्रामों के जाटों ने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शक्ति सिंह, विपिन चौधरी, अनिल, पंकज, प्रधान के पति नकुल चौधरी, नरेंद्र बालियान, बबलू, बिल्लू आदि शामिल रहे।
उधर, प्रशासन ने यातायात डायवर्ट किया, मगर हर ओर जाम रहने से यात्री परेशान रहे। नेशनल हाईवे समेत सभी मुख्य मार्गों पर वाहनों की लाइन लगी रही। जाम के दौरान कुछ वाहन चालकों के साथ अभद्रता भी हुई।