फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jansath: Former District President Rupendra Saini

भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित : सैनी

Mon, 02 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jansath: Former District President Rupendra Saini
जानसठ के गांव तिसंग में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन बोलते भाजपा नेता। - फोटो : KHATAULI
भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित : सैनी
विज्ञापन

जानसठ। भारतीय जनता पार्टी मंडल तिसंग की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को भाजपा क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा का महामंत्री और बोबिंन्द्र सहरावत को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। रूपेंद्र सैनी ने कहा कि पार्टी पिछड़े वर्गों को बहुत तरजीह दे रही है और कोई भी कार्यकर्ता खुद को कमजोर ना समझे। भाजपा में ही सभी का हित सुरक्षित है।
इस अवसर पर नवनियुक्त क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा महामंत्री रूपेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। पार्टी सबका साथ सबका विकास फार्मूले पर अमल करते हुए आमजन की तकलीफों को दूर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने का काम करना है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला मंत्री बोबिंन्द्र सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना, प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी पदों से हटाए जा सकते हैं। इसलिए सभी पदाधिकारी मेहनत करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। सहरावत ने सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं की कम संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की। सम्मेलन में राकेश सैनी, मनवीर सिंह आदि ने विचार रखे। सम्मेलन में मीडिया प्रभारी अमित कुमार सैनी, आईटी सेल के अध्यक्ष सोमपाल कश्यप, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, मंडल महामंत्री अनिल चौहान, जसोला से मांगेराम, सोहनवीर , मंडल मंत्री बाला देवी उपस्थित रहीं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कसाना और संचालन मंडल महामंत्री राजन वालिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed