फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jansath bridge parking contract for 2.60 lakhs

2.60 लाख में छूटा जानसठ पुल पार्किंग का ठेका

Mon, 22 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jansath bridge parking contract for 2.60 lakhs
जानसठ पुल पार्किंग का ठेका 2.60 लाख में छूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2020-21 की अवशेष अवधि के लिए पार्किंग शुल्क वसूली के ठेके की नीलामी हुई।

जानसठ पुल के नीचे की पार्किंग का ठेका पिछले वर्ष पूरे वर्ष के लिए ढाई लाख रुपये में छोड़ा गया था, जिसे अब अंकन 2,60,000 रुपये में जल सिंह के नाम छोड़ा गया। इसके अलावा रानी झांसी के पास का ठेका पिछले वर्ष तीन लाख रुपये में हुआ था जो इस बार 5.50 लाख रुपये में छूटा है। ठेके की नीलामी आकाश के नाम छोड़ी गई। दूरसंचार विभाग के पास एवं कमला नेहरू वाटिका के सामने के पार्किंग ठेकों की नीलामी बोली न आने के कारण नहीं हो सकी। इस दौरान ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, पूरन चंद पाल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed