फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janasath: Woman accuses bank manager

विधवा का बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Janasath: Woman accuses bank manager
महिला का बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। महिला ने बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। उसका गांव के एक बैंक में उनके पुत्र के साथ संयुक्त खाता है। वह बैंक में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए गई थी। बैंक कर्मचारियों ने कार्ड बनवाने की एवज में उससे सुविधा शुल्क की मांग की। पीड़िता ने बैंक के मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि बैंक के फील्ड ऑफिसर ने उससे कोरे कागज पर भी हस्ताक्षर करा लिए, जिसके चलते उसके साथ यह दोनों अधिकारी धोखाधड़ी कर सकते हैं। पीड़िता का एक मुकदमा दोनों अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता ने अधिकारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि महिला का पहले से ही बैंक मैनेजर से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed