फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jan Aushadhi Center empty, patients wandering

जन औषधि केंद्र हुए खाली, भटक रहे मरीज

Fri, 13 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Center empty, patients wandering
दवाओं की कमी के कारण खाली पड़ा जिला अस्पताल का जन औषधि केंद्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जन औषधि केंद्र हुए खाली, भटक रहे मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनमानस को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए जन औषधि केंद्रों पर दवाओं का टोटा है। करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के जन औषधि केंद्रों पर सप्लाई की दिक्कत है। कई बार तो सामान्य बुखार तक भी दवा यहां नहीं मिल पाती। 700 दवाओं के दावे के बावजूद 10-20 भी मुश्किल है।
केंद्र सरकार ने मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए हर जिले में जन औषधि केंद्र शुरू किए थे। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय और जिला महिला अस्पताल में भी एक-एक केंद्र है। इन केंद्रों पर शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, गैस्ट्रो, विटामिन, एंटीबायोटिक्स सहित करीब 700 दवाइयां उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन शुरुआत से अब तक 200 से ज्यादा दवा कभी नहीं रही। बीते कई महीनों से तो मुश्किल से 10-20 दवा ही मिल पा रही है। दोनों केंद्रों की अलमारियां दवाओं से खाली पड़ी हुई हैं। जिला अस्पताल के केंद्र पर दवा लेने आए ओमप्रकाश ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर दवाइयां नहीं मिल रही। शमीमा, राजवीर सिंह, हुकम सिंह को भी बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। इस संबंध में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की सीएमएस शासन को पत्र भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट को छह माह से वेतन तक नहीं
जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्रों पर काम करने वाले फार्मासिस्ट अनीस, विकास भारद्वाज एवं गयूर ने बताया कि उन्हें करीब छह महीने से वेतन तक नहीं मिला है। लगातार दवाओं की सप्लाई की मांग करते हैं, लेकिन आपूर्ति नहीं की जाती। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में संचालित जन औषधि केंद्रों की हालत यही है। इन पर काम करने वाले फार्मासिस्ट 15 मार्च को लखनऊ जाएंगे और इस संबंध में आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी कम रहते हैं दवाओं के काम
जन औषधि केंद्रों पर यदि दवाएं मिलें तो मरीजों को इनका काफी लाभ होगा। यहां दवाओं के दाम करीब 80 प्रतिशत तक कम रहते हैं। 120 रुपये में मिलने वाला मल्टी विटामिन्स कैप्सूल मात्र 27 रुपये में मिलता है। 90 रुपये में मिलने वाले डीएसआर कैप्सूल आठ रुपये से लेकर 20 रुपये में मिल जाता है। अन्य दवाइयों के दाम भी काफी कम रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed