फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jamshedpur DIG Dr. Nishit reached Darul Uloom

अधिकारियों ने किया दारुल उलूम का दौरा

Sun, 13 Feb 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jamshedpur DIG Dr. Nishit reached Darul Uloom
ारुल उलूम की लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों के बारे में जानकारी लेते डीआईजी डा. निशित - फोटो : DEVBAND
देवबंद। सहारनपुर में चुनाव ऑब्जर्वर बनाए गए जमशेदपुर के डीआईजी डॉ. निशित व आईपीएस अधिकारी हमजा हुसैन ने रविवार को दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के मोहतमिम से मुलाकात की और संस्था के इतिहास के बारे में जाना।
विज्ञापन

दारुल उलूम पहुंचे दोनों अधिकारियों ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने उन्हें तहरीक-ए-रेशमी रुमाल, जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और देवबंदी उलमा के अहम योगदान के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत डीआईजी डॉ. निशित व आईपीएस हमजा हुसैन लाइब्रेरी पहुंचे। वहां उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकें देखी और उनके बारे में जाना। इसके उपरांत एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि बहुत पहले से उनकी तमन्ना दारुल उलूम को देखने की थी। इसके बारे में जितना पढ़ा और जाना यह उससे कहीं अधिक है। इस दौरान मौलाना असजद कासमी, मौलाना अब्दुल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed