फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jammed police station road

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम किया थानाभवन मार्ग

Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jammed police station road
चरथावल में हिंडन पुल के समीप जाम लगाते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। भाकियू कार्यकर्ताओं ने थानाभवन मार्ग पर जाम लगाकर सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। घंटों जाम के बाद थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव को किसानों ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। जाम के दौरान किसानों ने सड़क पर हुक्का भी गुड़गुड़ाया। घंटो जाम में फंसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को हिंडन नदी के निकट भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से सरकार गन्ने के दाम में बढ़ोतरी नहीं कर रही है। जबकि बिजली के दाम दोगुना हो गए। खाद, बीज, डीजल और कीटनाशक दवाओं के मूल्य निरंतर बढ़ रह हैं। रेट नहीं बढ़ने से चीनी मिलों का मुनाफा बढ़ता जा रहा है। गन्ने की उत्पादन लागत 300 रुपये से ज्यादा आ रही है। किसानों ने जाम स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें गन्ने का दाम 450 रुपये क्विंटल कराने, बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने और गत वर्षों की भांति 15 क्विंटल के हाड़े की गन्ना पर्चियों का निर्धारण करने की मांग रखी गई। युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह पुंडीर, प्रधान प्रतिनिधि पावटी दानिश, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पुंडीर पीपलशाह, मदन सिंह, कृष्ण सिंह, संजय त्यागी, मुकेश कुमार छिमाऊ, नरेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिवचरण सिंह, हरपाल सिंह, कंवरपाल चौधरी, राजेंद्र भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed