{"_id":"6786bceb010cfbfda80fd69e","slug":"jam-on-tractor-wheel-release-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-137874-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर का पहिया निकलने पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर का पहिया निकलने पर लगा जाम
विज्ञापन
मोतीझील के पास ट्रैक्टर खराब होने से घंटों तक लगा जाम। फोटो ग्रामीण
- फोटो : ramnagar
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। मंगलवार को मकर संक्रांति पर लोग गंगा स्नान के लिए अपने निजी वाहनों से हरिद्वार गए। सुबह लगभग पांच बजे मोतीझील पर एक आयशर ट्रैक्टर का पिछला पहिया निकल गया, जिस कारण ट्रैक्टर सड़क पर ही खड़ा हो गया।
इस दौरान पीछे से आने वाले वाहनों की वहां पर दूर तक लाइन लग गई। कोहरे में जाम लगने के कारण हरिद्वार जाने वाले वाहन सवार लोगों को लगभग डेढ़ घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात चालू कराया। यातायात सुचारू कराने के बाद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर तैनात रही।