फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jam imposed for not having mobile towers in two villages

दो गांव मोबाइल टावर नहीं होने पर लगाया जाम

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed for not having mobile towers in two villages
चरथावल के ज्ञानामाजरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो गांवों में मोबाइल टावर नहीं होने पर लगाया जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। टांडा और ज्ञानामाजरा रोडान गांवों में मोबाइल टावर काम नहीं से करने से खफा किसानों ने चरथावल-थानाभवन मार्ग पर चक्का कर दिया। भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। करीब दो घंटे जाम में वाहन फंसे रहे। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध एवं विद्युत निगम के जेई को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्याओं की शीघ्र निराकरण करापे कराने के आश्वासन पर जाम खुला।
थानाभवन सीमा से सटे गांव टांडा में भाकियू जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की। ग्रामीणों ने टांडा और ज्ञानामाजरा रोड़ान में पिछले एक साल से मोबाइल टावर नहीं चलने की समस्या रखी। ग्रामीणों ने कहा कि नेटवर्किंग ठप होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दो गांवों के लोग परेशान है।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने इस दिक्कत को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। लेकिन घंटों तक किसी अधिकारी के नहीं पहुुंचने पर ज्ञानामाजरा रोड़ान के बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी और जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सदर से किसान नेताओं की मोबाइल पर वार्ता कराई और ज्ञापन लेकर संबंधित समस्याएं शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। भाकियू ने एक हफ्ते में दिक्कत हल नहीं होने पर बिरालसी चौकी पर महापंचायत करने का ऐलान कर दिया। नरेश त्यागी, पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह, महताब रोड़, पप्पू राणा, पुष्पा, सौरभ त्यागी, संजय त्यागी महाबलीपुर, दीपक शर्मा, तोहिद हसन, अनिल शर्मा, असलम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed