फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalnigam dug a pit in the road, closed the way

जलनिगम ने सड़क में गड्ढा खोदा, रास्ता बंद

Mon, 14 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jalnigam dug a pit in the road, closed the way
मुजफ्फरनगर। जाट कालोनी के मुख्य मार्ग और स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने का रास्ता पांच दिन से पूरी तरह बंद है। सड़क खुदी होने के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी पूर्व जानकारी के कालोनी का रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल निगम जाट कालोनी में सीवर डालने का कार्य कर रहा है। सीवर के रास्ते क्षेत्र का पानी इत्यादि कंपनी बाग में आएगा। यहीं से यह ट्रीटमेंट के लिए जाएगा। बीते तीन सालों से कालोनी की सड़कों में सीवर डालने का कार्य चल रहा है। गति इतनी धीमी है कि लोग परेशान हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम का मार्ग बंद हो जाने से यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जाट कालोनी के रहने वाले राहुल चौधरी का कहना है कि वह विकास भवन में नौकरी करते हैं। पांच दिन से उनका रास्ता पूरी तरह बंद है। ऑफिस जाने तक में देरी हो जाती है। लंबा रास्ता तय करके जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के श्रीकांत त्यागी का कहना है कि मार्ग में इतने बड़े गड्ढे कर दिए है कि वाहन तो क्या पैदल भी नहीं जा सकते। जो काम दो चार दिन में हो सकता है, उसमें 15 दिन तक लगा दिए जाते हैं। जल निगम यह बताता भी नहीं है कि उसे कहां काम करना है, अचानक किसी भी सड़क को खोद देता है।
नई सड़के उखाड़ रहा जल निगम
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि सड़के खोदने से पहले पालिका से कोई अनुमति नहीं ली जा रही है। हमें यह भी नहीं बताया गया कि इन्हें कौन सी सड़क खोदनी है। कुछ नई सड़के खोद दी गई है। आम जनता अलग से परेशान है।

जल निगम के अफसरों से करेंगे बात
नगर पालिका के प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वह इस मामले को लेकर जल निगम के अफसरों से बात करेंगे। पालिका के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed