फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalavishak on Shiv Chowk

शिव का जलाभिषेक कर मांगी मन्नत, शाम को महाआरती

Wed, 14 Feb 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Feb 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jalavishak on Shiv Chowk
शिव चौक पर महाआरती करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पूरी आस्था और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह होते ही आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवालयों में शिवभक्तों की कतार लगी रही। शहर और देहात के सभी शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। भगवान भोलेनाथ का फूलों से शृंगार किया गया था। पूरे शिव चौक पर रंगीन रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन


देर शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 13 और 14 फरवरी को पड़ रहा है। 13 फरवरी को त्रयोदशी का शुभ मुहूर्त रहा। जिसमें शिवभक्तों ने मनोकामना के लिए व्रत रखा और आस्था के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


भोले शंकर की आराधना के बाद जलाभिषेक प्रारंभ किया गया। शिवालयों पर शिवभक्त और कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी रही। सूर्योद्य के साथ मंदिर परिसर में कतारबद्ध भक्तों ने भोलेनाथ पर गंगाजल, बेल पत्र, भांग-धतुरा चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। शहर में शिवचौक पर ट्रैफिक को वन-वे रखा गया। यहां पर भक्तों की आधा किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी रही। महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक जलाभिषेक किया। संभलहेड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ बाबा औघड़दानी का जलाभिषेक किया। 

शुुक्रताल के श्री शुकदेव आश्रम स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा भी शहर में शिव मूर्ति, अंसारी रोड स्थित बोहरा का मंदिर, गांधी कालोनी, सुभाष नगर, नई मंडी समेत शहर के सभी मंदिरों भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया।

सुबह से शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। उधर, देर शाम को शिव चौक पर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम राजीव शर्मा, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, पालिकाध्यक्षा अंजू अग्रवाल के अलावा शहर के प्रमुख उद्यमी भीमसैन कंसल आदि ने महाआरती में भाग लिया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 

पुलिस फोर्स रही चौकन्नी
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकस रहा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी गई। शिवालयों, मंदिरों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। महिला पुलिस को भी तैनात रखा गया।

जलाभिषेक किया
शाहपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर सांझक में स्वयं प्रकट शिव पार्वती मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके अलावा कस्बे व अन्य गांवों में भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया । मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा भगवान शिव के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इसके अलावा कस्बे के मंगलापुरी मंडी के शिव मंदिर, गोकुला देवी मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर सहित आदि मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के काकड़ा, रसूलपुर जाटान, सोरम, पलड़ी, पलड़ा, चांदपुर, दुल्हेरा, धनायन आदि गांवों में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed