फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek in pagodas with chants of Har-Har, Bam-Bam

Muzaffarnagar News: हर-हर, बम-बम के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक

Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in pagodas with chants of Har-Har, Bam-Bam
नगर के ​गाधी  कालेानी के अनन्तेश्वर मंदिर  में जलाला​भिषेक करते श्रद्वालु।
शहर के शिवचौक पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर जिलेभर के शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में प्रात:काल से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हर-हर, बम-बम के जयघोष से शिवालय गुंजायमान रहे। शहर के शिवचौक पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
शिव चौक पर बृहस्पतिवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। त्रयोदशी के बाद शुक्रवार सुबह चतुर्दशी के शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक किया गया। डाक कांवडि़यों की अधिकता के कारण पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भगत सिंह रोड और रुड़की रोड पर लंबी कतार लग गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

शिवभक्तों में श्रद्धा का उल्लास नजर आया। शहर के अंसारी रोड स्थित बोहरों वाला मंदिर में महिलाओं और बच्चों की कतार लगी रही। मंदिर में जलाभिषेक करने को लेकर उत्साह नजर आया। गांधी कालोनी, नई मंडी, केशवपुरी, लोहिया बाजार, कृष्णापुरी, रामपुरी आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवडि़ये मंदिरों में जल चढ़ाने के बाद ही अपने घरों पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए शहर के सभी शिवालयों पर पुलिस सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed