फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain Inter College will be provided with power backup via a solar system.

Muzaffarnagar News: जैन इंटर कॉलेज को सोलर सिस्टम से दिया जाएगा पावर बैकअप

Mon, 24 Aug 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jain Inter College will be provided with power backup via a solar system.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विधायक निधि से जैन इंटर कॉलेज में सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिससे विद्युत आपूर्ति न होने की दशा में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
कॉलेजों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आती है। मेरठ रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज प्रबंधन की ओर से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से समस्या निदान की मांग की गई थी। जिसके बाद राज्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से कॉलेज में सोलर पॉवर सिस्टम लगवाने का प्रस्ताव डीआरडीए को दिया।
विज्ञापन

नेडा के परियोजना प्रभारी भजन लाल का कहना है कि राज्यमंत्री की ओर से सोलर पॉवर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव डीआरडीए में दिया गया है। प्रस्ताव वहां से मार्क होकर अभी तक विभाग में नहीं आया है। बताया कि प्रस्ताव आने पर कॉलेज की क्षमता अनुरूप एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। बताया कि सोलर पॉवर सिस्टम लगाने में 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed