{"_id":"65197da3ddb1d7d4a401ae06","slug":"jain-girls-school-students-hoisted-the-victory-flag-in-ayodhya-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-8687-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जैन कन्या स्कूल की छात्राओं ने अयोध्या में लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जैन कन्या स्कूल की छात्राओं ने अयोध्या में लहराया जीत का परचम
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अयोध्या में हुई कराटे प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया। छह पदक पर कब्जा करते हुए स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
अयोध्या में 25 से 28 सितंबर तक प्रदेशीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शारीरिक शिक्षिका सुमन रुलानिया के मार्गदर्शन में अंडर-14 (बालिका वर्ग) में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा करते हुए प्रथम टीम ट्रॉफी अपने नाम की। स्वर्ण पदक विजेता इतिका, राधिका और अक्षिता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता दिल्ली में होनी प्रस्तावित है। साथ ही अंडर 19 बालिका वर्ग में श्रद्धा का भी चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
-- -- -- -- --