फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jain community agitated over the decision to declare Shri Sammed Shikhar as a tourist destination

Muzaffarnagar News: श्री सम्मेद शिखर को पयर्टन स्थल घोषित करने के निर्णय से भड़का जैन समाज

Wed, 21 Dec 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jain community agitated over the decision to declare Shri Sammed Shikhar as a tourist destination
देवबंद में श्री सम्मेद शिखर को पयर्टन स्थल घोषित करने के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करते जैन सम - फोटो : DEVBAND
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की निर्वाणस्थली शाश्वत तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी (गिरिडीह, झारखंड) को केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय के विरोध में बुधवार को जैन समाज ने रैली निकालकर विरोध जताया। बाद में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल न बनाने की मांग की गई।
श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में महिला व पुरुष हाथों में तख्तियां व झंडे लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। रैली श्री दिगंबर जैन मंदिर जी सरागवाड़ा से प्रारंभ होकर हलवाई हट्टा, कानूनगोयान, हनुमान चौक, सराफा बाजार, मेन बाजार व अनाज मंडी से होते हुए तहसील परिसर में पहुंची। जहां एसडीएम संजीव कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जैन धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष सुदेश जैन ने कहा कि जब अयोध्या, काशी और हरिद्वार धार्मिक तीर्थ स्थली हैं तो जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी किस षड्यंत्र के तहत पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है। अगर सरकार अपनी मनमानी करेगी तो देशभर के जैन समाज के लोग सरकार गिराने से भी पीछे नहीं हटेंगे। मंत्री प्रांशु जैन व कोषाध्यक्ष मुनीष जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने 20 वर्ष पूर्व भी गुजरात में रहते हुए जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ गिरनार पर्वत पर दूसरे धर्म के लोगों का कब्जा करवाया, लेकिन अब समाज धर्म का हनन नहीं होने देगा। प्रवक्ता शुभम जैन ने बताया कि अगर सरकार ने शीघ्र ही अपना निर्णय वापस न लिया तो आंदोलन धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाएगा। केंद्र सरकार को इसका खामियाजा निकाय व लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में प्रवीन जैन, विजेंद्र जैन, अजय जैन, नीरज जैन, सतीश जैन, डॉ. डीके जैन, सिद्धांत जैन, रजत जैन, चंदनबाला जैन, अजय गांधी, अखिल सिंगल, प्रत्यूष जैन, मयंक जैन, हर्षित जैन, अंकित जैन, प्रदीप जैन, विभोर जैन, संदीप जैन, मुकेश जैन, रजनीश जैन, गौरव जैन, अंजू जैन, प्राची जैन व संगीता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed