{"_id":"5e7f86178ebc3e769b06f47c","slug":"jaggery-stopped-at-three-thousand-crushers-muzaffarnagar-news-mrt475665388","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार कोल्हूओं पर गुड़ बनना बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार कोल्हूओं पर गुड़ बनना बंद
विज्ञापन
तीन हजार कोल्हूओं पर गुड़ बनना बंद
मुजफ्फरनगर। सरकार के आदेश के बाद भी गुड़ मंडी बंद करा देने से जिले में तीन हजार कोल्हू में गुड़ उत्पादन बंद हो गया है। कोल्हू मालिकों के सामने गुड़ बेचने की समस्या पैदा हो गई है।
जिले में गन्ने का उत्पादन अधिक है, यदि कोल्हू नहीं चले तो चीनी मिल सभी गन्ने की पेराई नहीं कर पाएगी और बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। कोरोना बीमारी के चलते पूरे देश मे लॉकडाउन है। गन्ना किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार ने चीनी मिलों और कोल्हूओं को इससे अलग रखा है। शासन ने जिला प्रशासन को गुड़ मंडी को खोलने और गन्ना आपूर्ति सुचारु रखने के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने अति उत्साह में मंडी को चारों ओर से सील कर दिया। पल्लेदारों और लेबर को मंडी में जाने नहीं दिया गया। बैरियर लगाकर गुड़ की बोगियों और ट्रालियों को जगह-जगह रोका गया। मंडी में गुड़ की आपूर्ति नहीं होने और प्रशासन के मंडी बंद करा देने से जिले के सभी तीन हजार कोल्हू बंद हो गए है। कोल्हू के बंद होने से जिले के किसानों के सामने गन्ना आपूर्ति की बड़ी समस्या है। मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि सरकार के आदेश के बाद भी मंडी को अचानक सील कर दिया गया। मजबूरी में व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ी है।