फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jaggery investigation not started even after three years

तीन साल बाद भी शुरू नहीं हुई गुड़ की जांच

Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jaggery investigation not started even after three years
मुजफ्फरनगर। एक जिला एक उत्पाद योजना में गुड़ को शामिल किया गया था। योजना थी कि गुड़ की जांच के लिए जिले में दो लैब बनेगी, लेकिन तीन साल बाद भी लैब नहीं बनीं। बधाई कलां और पुरकाजी में लैब लगनी थी।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी मुजफ्फरनगर में है। जिले में लगभग तीन हजार कोल्हू गुड़ बनाने का काम करते हैं और 30 हजार लोग प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं। प्रदेश सरकार ने भी एक जनपद एक उत्पाद में यहां गुड़ को शामिल किया गया। यहां सरकार ने आधुनिक कोल्हू लगाने का अभियान चलाया, वह भी सफल नहीं हो पाया।उद्योग विभाग के माध्यम से जिले में दो टेस्टिंग लैब लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें एक टेस्टिंग लैब गांव बधाईकलां में लगनी थी। एक प्रस्ताव पुरकाजी क्षेत्र का था। मंडी के व्यापारी मांग करते रहे हैं कि टेस्टिंग लैब गुड़ मंडी में होनी चाहिए। तीन साल में गुड़ उत्पादन को लेकर कोई खास उपलब्धि यहां नहीं रही है। गुड़ की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशासन के पास कुछ नहीं है।
विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही मांग
गुड़ मंडी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि हम लंबे समय से मांग करते आ रहे है कि मंडी परिसर में टेस्टिंग लैब होनी चाहिए। एक जनपद-एक उत्पाद में गुड़ को शामिल किए जाने से उम्मीद बढी थी, लेकिन हो कुछ नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन में अटकी है फाइल
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य का कहना है कि हमारे जिले से दो टेस्टिंग लैब के लिए शासन में प्रस्ताव गए हुए हैं, लेकिन शासन से अभी तक कोई पैसा जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed