{"_id":"5dfa70f78ebc3e87a413f107","slug":"jaako-rakhe-sai-ki-na-kare-na-koy-khatauli-news-mrt459470291","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साईं मार सके ना कोय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साईं मार सके ना कोय
विज्ञापन
खतौली में गांव सरधन के मोड पर गन्नों से लदे ट्रक के नीचे दबे बाइक सवारों को निकालने को लेकर मौके पर
- फोटो : KHATAULI
जाको राखे साईं मार सके ना कोय
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जाको राखे साईं मार सके ना कोय-यह कहावत आज चरितार्थ हो गई। जब जिला शामली के गांव हसनपुर लुहारी निवासी अंजीव व उसकी पत्नी नीतू एक घंटे तक गन्नों से भरे ट्रक के नीचे बाइक सहित दबे होने के बावजूद जिंदा बच गए। इतना ही नहीं दंपती की बाइक भी अधिक क्षतिग्रस्त नहीं हुई। पुलिस व लोगों ने बताया कि बाइक सहित दंपती ट्रक के नीचे दबे थे, जिनका जिंदा बचना नामुमकिन था। यह चमत्कार ही था कि दंपती की जान बच गई।
--------------------
मैं जिंदा हूं, हमें बचा लो
गन्नों से भरे ट्रक के नीचे दबा बाइक सवार अंजीव चीख चीखकर मदद के लिए चिल्ला रहा था, मैं जिंदा हूं, हमें बचा लो। पुलिस व मौके पर मौजूद लोगों को अंदर दबे बाइक सवार के चिल्लाने और बचा लेने की गुहार सुनाई दे रही थी। बाइक सवारों के जिंदा होने को लेकर पुलिस व लोगों ने मेहनत करके गन्नों को जल्दी जल्दी करके हटवाया और क्रेन की मदद से बाइक सवार पति व पत्नी को जिंदा बचा लिया।
---------------
बुढ़ाना रोड पर लंबा जाम लगा
गन्नों से भरा ट्रक पलटने और उसके नीचे दबे बाइक सवार को बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इसके चलते बुढ़ाना रोड पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया था। बाइक सवार को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे पड़े ट्रक व गन्नों को एक साइड में लगवाया। इसके बाद जाम खुल सका।

खतौली में गांव सरधन मोड के पास गन्नों से लदे ट्रक के नीचे दबी महिला को पुलिस व लोगों ने बाहर निकाला- फोटो : KHATAULI
विज्ञापन