फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ITI student crushed to death by truck, friend injured

Muzaffarnagar News: आईटीआई के छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, साथी घायल

Sun, 10 Sep 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
ITI student crushed to death by truck, friend injured
मुजफ्फरनगर/ छपार। छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहे से रोहाना मार्ग पर बावनदरा के निर्माणाधीन पुल के पास वन वे मार्ग पर सामने से आ रहे डस्ट से लदे ट्रक ने बाइक को राैंद डाला। हादसे में बाइक सवार आईटीआई के छात्र तुषार (24) की मौत हो गई जबकि उसका साथी आदित्य (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है। चालक फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देर शाम दो युवक बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से देवबंद की तरफ जा रहे थे। जब वह थाना छपार की रामपुर तिराहा पुलिस चौकी से रोहाना मार्ग पर जाते हुए निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे तो उनके आगे एक वाहन जा रहा था जिसे ओवर टेक करते हुए जैसे ही दोनों बाइक सवार आगे निकले तभी वह देवबंद की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक सवार एक युवक ट्रक से कुचला गया व उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने यह सूचना पुलिस को दी तो छपार पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि मृतक युवक देवबंद के गांव जखवाला निवासी तुषार ऊर्फ भूरा व घायल युवक आदित्य उर्फ बादल हैं। सूचना देने पर युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। बताया गया कि मृतक आईटीआई का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed