फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is necessary to promote innovation and entrepreneurship culture: CDO

नवाचार और उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी : सीडीओ

Tue, 01 Aug 2023 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to promote innovation and entrepreneurship culture: CDO
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुई जिला स्टार्ट-अप समिति की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि एक सुदृढ़ ढांचे का विकास करने के लिए विश्वस्तरीय स्टार्टअप ईकोसिस्टम की स्थापना होनी है। जनपद स्तर पर रोजगार सृजन और श्रेष्ठ क्षेत्रों में उदीयमान प्रौद्योगिकियों को प्रारम्भ करने के लिए धरातल स्तर पर नवाचार और उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है।

स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में इन्क्यूबेटर की स्थापना होनी है। मंगलवार को सीडीओ संदीप भागिया की अध्यक्षता में जिला स्टार्ट-अप समिति की बैठक श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुई। सीडीओ ने कहा कि जनपद में कृषि एवं तकनीक के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिनमें टीम के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। स्टार्ट-अप को बढ़ावा देना ऐसा ही है, जैसे एक छोटेे बच्चे का पालन पोषण करना।
विज्ञापन

चेयरपर्सन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, जिला क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, डॉ. अशोक कुमार, प्रेरणा मित्तल, कनुप्रिया, उत्कृष शर्मा, प्रिन्स जैन, एसके त्यागी, अरुण कुमार, जैसमीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed