फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   It is necessary to prepare in advance to deal with difficulties: Ajay Tiwari

मुश्किलों से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखना जरूरी : अजय तिवारी

Sat, 25 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to prepare in advance to deal with difficulties: Ajay Tiwari
- आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

- बाढ़ पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का किया गया पूर्वाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अजय कुमार तिवारी ने कहा कि बाढ़ एवं अन्य मुश्किलों से निपटने के लिए पहले से तैयारियां जरूरी है। ग्रामीण प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण में सहभागिता करें, ताकि मुुसीबत के समय मुश्किलों से बचाव किया जा सके।

एडीएम के निर्देशन में जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने तहसील जानसठ में कर्मचारी और अधिकारियों से तहसील में उपलब्ध बाढ़ सुरक्षा सामग्री पर चर्चा की। इसके बाद बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले तहसील जानसठ के गांव मजलिसपुर और शुक्रताल का निरीक्षण किया। आपदा विशेषज्ञ ने बाढ़ से बचाव, सर्पदंश, बोतलराफ्ट और दामिनी एप के बारे में समस्त ग्रामीणों को बताया। बिजली गिरने से बचाव के लिए दामिनी एप कैसे मददगार साबित होगी, इसके बारे में भी समझाया गया। बाढ़ पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के विषय में बताया गया। पूर्वाभ्यास के लिए शुक्रताल और घाट का भी निरीक्षण किया। एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, अतुल कुमार और मास्टर ट्रेनर प्रवेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed