{"_id":"5daca38e8ebc3e93da78971b","slug":"ishika-and-shagun-won-in-sports-competition-muzaffarnagar-news-mrt449614154","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा प्रतियोगिता में इशिका व शगुन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा प्रतियोगिता में इशिका व शगुन ने मारी बाजी
विज्ञापन
शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रीड़ा प्रतियोगिता में इशिका व शगुन ने मारी बाजी
शाहपुर। गांव काकड़ा में जिला एथलेटिक संघ द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें इशिका व शगुन ने शानदार खेल दिखाया। डीएम कुमारी सेल्वा जे ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
क्षेत्र के गांव काकड़ा स्थित यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक संघ द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी कुमारी सेल्वा जे, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी सुनीता बालियान व महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने संयुक्त रूप से किया। डीएम ने बालिका शिक्षा की अलख जगाते हुए कहा कि बेटियां आज के युग में बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कबड्डी में गांव बिटावदा की टीम ने प्रथम व यश स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी में जीनत क्लब शाहपुर की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इशिका बालियान, गोला फेंक में शगुन और शार्ट पुट में शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लुकमान, गोला फेंक में मनोज और शार्ट पुट में विश्वाश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशोक बालियान , ग्राम प्रधान नीरज कुमार, पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी, सतेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे। आयोजन में स्टेडियम संचालक नवीन चौधरी, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी मोनी बालियान, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह व दीपक बालियान का सहयोग रहा। संचालन भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक व मास्टर इरशाद सलमानी ने किया।