फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IPL selected cricketer's father's WhatsApp hacked

Muzaffarnagar News: आईपीएल में चयनित क्रिकेटर के पिता का व्हाट्सएप हैक

Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
IPL selected cricketer's father's WhatsApp hacked
सुभाष - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। आईपीएल की पंजाब किंग्स टीम में चयनित गांव सठेड़ी निवासी क्रिकेट खिलाड़ी शिवम सिंह के पिता सुभाष सिंह का व्हाटसएप को हैक कर लिया गया। हैकर ने उनके रिश्तेदारों से व्हाट्सएप पर मेसेज करके रुपयों की मांग की। पीड़ित सुभाष सिंह ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी शिवम सिंह के पिता सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार का उनकी व्हाट्स एप आईडी हैक कर ली गई। इसके बाद हैकर ने उनका फोटो लगाकर रिश्तेदारों और मित्रों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। सुभाष के मित्र गांव भंगेला निवासी हरवीर सिंह के पास भी मेसेज पहुंचा। इसमें लिखा कि सुभाष सिंह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें तुरंत 15 हजार रुपयों की आवश्यकता है। इस पर जब हरवीर सिंह ने सुभाष सिंह से फोन पर बात की। उन्हें पता चला कि सुभाष तो अपने घर पर ही मौजूद है।
विज्ञापन

इसके बाद गांववालों सुनील ठाकुर, विनोद कुमार, मुन्नू, सीता, शिवम के साथ-साथ अन्य रिश्तेदारों के फोन भी आना शुरू हो गए। बताया कि उनके पास भी इसी प्रकार के मेसेज आए है। परेशान होकर सुभाष ने अपना फोन बंद कर लिया। उन्होंने मामले की ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल से की। साथ ही लिखित शिकायत रतनपुरी थाने में भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सर्विलांस सेल की सहायता से व्हाट्स एप हैक करने वाले व्यक्ति के नंबर का रिकॉर्ड मंगाया जा रहा हैं। रिकॉर्ड की समस्त जानकारी मिलने पर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मिथुन दीक्षित, थाना प्रभारी
सभी कांटेक्ट नंबरों पर किए गए मेसेज
सुभाष सिंह का कहना है कि उनके मोबाइल में सुरक्षित किए गए सभी कांटेक्ट नंबर हैकर के पास मौजूद हैं। इन पर वह व्हाट्स एप पर मेसेज भेजकर रुपये की मांग कर रहा था। थाना प्रभारी मिथुन दीक्षित ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस में करने के बाद से फिलहाल पीड़ित सुभाष सिंह के पास मेसेज आने बंद हो गए हैं।
इनमें से अगर कोई काम किया तो हो जाएगा व्हाट्स एप हैक
मुजफ्फरनगर। साइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह ने बताया कि कई तरीके है, जिससे साइबर अपराधी आपके व्हाट्स एप को हैक कर सकते है। इनमें से प्रमुख तीन तरीके है।
1- अगर कोई व्यक्ति आपको लिंक भेजता है और आप उसकी सत्यता परखे बिना क्लिक कर देते है तो आपके फोन की एक्सेस (डाटा) साइबर अपराधी के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद आपके फोन का समस्त डाटा का दुरुपयोग किया जा सकता है।
2- अगर आप मोबाइल पर आया ओटीपी शेयर करते तो साइबर अपराधी आपके मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप वैरीफाई कर लेगा। अपने मोबाइल नंबर पर आपका व्हाट्स एप एक्टीवेट कर प्रयोग कर सकता है।

3- अगर किसी व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप एनीडेस्क, टीमव्यूवर, क्विक सपोर्ट एप को डाउनलोड कर अंकीय यूजर आईडी शेयर कर देते है तो आपके फोन की एक्सेस साइबर अपराधी के पास पहुंच जाएगी। वह आपके फोन का डाटा को चोरी कर प्रयोग कर सकता है। व्हाट्स एप भी एक्टीवेट कर सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed