{"_id":"6897ab0853412f813405cb52","slug":"investigation-was-done-from-meerut-lab-officials-said-the-organization-is-for-service-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-151777-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ लैब से कराई जांच, पदाधिकारी बोले सेवा के लिए संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ लैब से कराई जांच, पदाधिकारी बोले सेवा के लिए संस्था
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद के ऑप्रेशन के बाद महिला सहित दो लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। सीएमओ की ओर से गठित जांच टीम की रिपोर्ट में अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में इंफेक्शन पाए जाने की पुष्टि हुई है।
बुड़ीना कलां की पूनम (38) और नई मंडी निवासी गौतम शर्मा के ऑपरेशन के प्रकरण में शिकायत की गई थी। एसीएमओ डॉ.अशोक, डॉ.दिव्या वर्मा, डिप्टी सीएमओ, डॉ.विपिन कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.विक्रम ने दोनों मामलों की जांच की। एसीएमओ डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर की जांच कराई गई। जांच नमूने मेरठ की पैथोलाजी लैब भेजे गए, जिसमें ऑपरेशन थियेटर में कई प्रकार के बैक्टटीरिया पाए गए। आशंका है कि वहीं इंफेक्शन मरीज की आंख तक पहुंचा।
ऑपरेशन में लापरवाही नहीं, जनसेवा करती है संस्था : पवन गोयल
वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के सचिव पवन गोयल ने बताया कि अस्पताल में बहुत ही कम पैसे में लोगों की आंखों के ऑपरेशन कराए जा रहे हैं। जिससे गरीब लोगों को लाभ पहुंच रहा है। संस्था आपसी चंदे से चलती है। चिकित्सक के बताए अनुसार सभी आवश्यक कार्य अंजाम दिए जाते हैं। ऑपरेशन करने वाली चिकित्सक भी गोल्ड मेडलिस्ट है। ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाती। संवाद