फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation started in the case of burning of GPF documents

जीपीएफ के दस्तावेज जलाए जाने के मामले की जांच शुरू, कर्मचारियों ने लिए बयान

Tue, 03 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of burning of GPF documents
मुजफ्फरनगर। नलकूप खंड कार्यालय की अलमारी में जीपीएफ के दस्तावेज जलाए जाने के मामले में गठित की गई तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। अलमारी खुलवाकर जांच शुरू की। छह कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। बुधवार को फिर से टीम पहुंचकर बाकी कर्मचारियों के बयान लेगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सहारनपुर अनिल शर्मा ने विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कपूर, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मुजफ्फरनगर राकेश कुमार और नलकूप खंड मुजफ्फरनगर के लेखाधिकरी सचिन वर्मा ने सोमवार को जांच की। अनुष्ठान विभाग के गेट पर लगाई गई सील हटवाई गई। जिस अलमारी में आग लगाई गई थी उसे खुलवाकर देखा गया। अलमारी से बरामद सामान की सूची तैयारी की गई है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जांच शुरू हो गई है। सोमवार को छह कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

ये है मामला
मेरठ रोड पर डीएम आवास के पास नलकूप खंड कार्यालय है। कार्यालय की एक अलमारी में आग लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि नलकूप चालक नरेश चंद को दस्तावेजों में चौकीदार दर्शाकर नई पेंशन स्कीम के चलते 13.20 लाख का भुगतान कर दिया गया है। जबकि नरेश ने कोषागार में इस संबंध में आवेदन नहीं किया है। आग लगाने के पीछे जीपीएफ घोटाले की आशंका है। मुंशी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। विभाग ने मुंशी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed