{"_id":"60f46ad88ebc3e6d4044bb7e","slug":"investigation-started-in-case-of-misappropriation-of-five-crores-khatauli-news-mrt547990145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की हेराफेरी के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की हेराफेरी के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ की हेराफेरी के मामले में जांच शुरू
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। ब्लाक जानसठ क्षेत्र के गांव हाशमपुर में विकास कार्यों के नाम पर पांच करोड़ की हेराफेरी के मामले में जांच प्रारंभ हो गई है। बीडीओ ने शुक्रवार को जांच कमेटी गठित कर दी है। उधर, एडीओ पंचायत मुकुट राज ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बता दें कि जानसठ ब्लॉक के गांव हाशमपुर के ग्राम प्रधान रवि ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के पोर्टल और संबंधित अफसरों को भेजी शिकायत में एडीओ पंचायत मुकुट राज पर गांवों में विकास कार्यों के नाम पर पांच करोड़ रुपये हेराफेरी करके ग्राम निधि के खाते से निकालने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि 25 लाख रुपये ग्राम हाशमपुर के ग्राम निधि खाते से भी निकाले गए। आरोप था कि गांव में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। 25 दिसंबर 2020 को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था। इसके बाद एडीओ पंचायत को ग्रामों का प्रशासक नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायत को शासन के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। बीडीओ ने शुक्रवार को जांच के लिए कमेटी गठित की। जांच कमेटी में एडीओ कॉपरेटिव विकास यादव व जेई आर रेडडी को नियुक्त किया है। जांच प्रारंभ हो चुकी है।
वर्जन
गठित की गई जांच कमेटी ने पांच करोड़ रुपये की हेराफेरी की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट उनको प्रेषित कर देगी बीडीओ संत प्रकाश सिंह।