{"_id":"67b0b998f4ac3023e1065230","slug":"investigation-started-against-city-health-officer-for-making-fake-medical-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-139794-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फर्जी मेडिकल बनाने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फर्जी मेडिकल बनाने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। हरियाणा की बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन के पति और देवर के विरुद्ध जानलेवा हमले की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के आरोप पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। चार वर्ष पूर्व तितावी थाना क्षेत्र में फायरिंग दिखाते हुए एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला कर घायल करने के आरोप में कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया था। आरोपियों की ओर से मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी।
हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि अजय कुमार पुत्र रामकिशन निवासी बहादुरगढ़, जनपद झज्जर हरियाणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा के चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए।
तीन जुलाई 2020 को तितावी में रात के 10.30 बजे स्कार्पियो कार से उतरे चार लोगों ने अजय पर गोली चलाकर गंभीर घायल करने का आरोप भी था। इसके सुबूत के तौर पर पीएचसी बघरा पर तैनात रहे तत्कालीक चिकित्सक की ओर से घायल का उपचार कर जानलेवा हमले की मेडिकल रिपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले के आरोप में परिवाद दर्ज हुआ था। मुख्यमंत्री से की गई इस शिकायत के बाद सीएमओ के आदेश पर पीएचसी पर तैनात रहे तत्कालीन चिकित्सक और मौजूदा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अतुल कुमार के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई।
n बिना ड्यूटी पर तैनाती के लिए बनाई थी मेडिकल रिपोर्ट : मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में चेयरपर्सन पति ने आरटीआई से ली गई जानकारी का संदर्भ दिया, जिसके अनुसार जानलेवा हमले की घटना जिस दिन की दिखाई गई है, उस दिन मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉ. अतुल कुमार की ड्यूटी पीएचसी बघरा पर नहीं थी।