{"_id":"67f52e9a013d9dd90d0f55ee","slug":"investigation-of-the-constables-mobile-has-begun-preparations-are-on-to-send-the-fingerprints-for-investigation-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143178-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सिपाही के मोबाइल की जांच शुरू, हाथों के निशान जांच को भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सिपाही के मोबाइल की जांच शुरू, हाथों के निशान जांच को भेजने की तैयारी
विज्ञापन
-साइबर सेल को सौंपा मृतक सिपाही रुपेंद्र का मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की सुरक्षा में तैनात सिपाही रुपेंद्र का मोबाइल साइबर सेल टीम को सौंपा गया है। यह टीम मोबाइल से सिपाही की मौत का राज पता करने की कोशिश करेगी। वहीं, पुलिस सिपाही के हाथों के निशानों को भी जांच के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है।
सिपाही रुपेंद्र के शव को सोमवार दोपहर परिजन अपने गांव ले गए थे। वहां देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने सिपाही की मौत का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सिपाही की सरकारी कारबाइन से गोली चली थी। मौके पर कारबाइन व खोखा कारतूस व सिपाही का मोबाइल भी मिला था। सिपाही के सिर में तीन गोली लगी थी।
सिपाही की मौत का राज पता करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सिपाही का मोबाइल साइबर सेल टीम को दिया गया है। वह कॉल डिटेल आदि जानकारी जुटाएगी।
-- -- -- --
यह था मामला-
मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी रुपेंद्र सिंह वर्ष 2016 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती पुलिस लाइन से जिला विधिक सचिव के यहां सुरक्षा में की गई थी। रविवार रात रेलवे स्टेशन से सहारनपुर की तरफ 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर गोली लगा उसका शव पड़ा मिला था। सिपाही की बाई आंख व बराबर में तीन गोली लगी थीं, जो उनके सिर के आरपार हो गई थीं। पास में सरकारी कार्बाइन, एक खोका कारतूस, एक जिंदा कारतूस व सिपाही का बैग मोबाइल मिला था।