फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation of development works started in Bhokarhedi

भोकरहेड़ी में विकास कार्यो की जांच शुरु

Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation of development works started in Bhokarhedi
भोकरहेड़ी में विकास कार्यो की जांच करने के दौरान लोगों से जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में विकास कार्यों में घोटालों के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय अजय अंबष्ट व एसडीएम अमृतपाल कौर ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच पड़ताल की। इस दौरान कस्बेे के लोगों ने ठेकेदार की संपति की भी जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में सोमवार को कस्बावासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक से नगर पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। मंगलवार को डीएम के आदेश पर प्रभारी नगरीय अधिकारी अजय अंबष्ट व एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर टीम के साथ जांच करने पहुंचे। अधिकारियों ने ईओ से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने ईओ को जमकर हड़काते हुए सरकारी पैसों को बर्बाद करने की बात कही। इस दौरान कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत के ठेकेदार की करोड़ों रुपयों की संपत्ति की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रामपाल, सभासद उदयवीर, नेपाल सिंह, मनोज, बिरेशपाल, धनवीर, अनिल, सुनील, सचिन, मोनू, योगेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed