फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Investigation of city health officer resumed iInvestigation of city health officer resumed in making fake medicaln making fake medical

फर्जी मेडिकल बनाने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जांच पुन: शुरू

Mon, 26 May 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation of city health officer resumed iInvestigation of city health officer resumed in making fake medicaln making fake medical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





मुज़फ्फरनगर। जानलेवा हमले का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जाने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी दोषी पाए गए थे। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग की गई थी। बावजूद निदेशक आयुर्वेद सेवाएं मानवेंद्र सिंह के आदेश पर सीएमओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध छह बिंदुओं पर फिर से जांच शुरू करा दी है।

हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि अजय कुमार पुत्र रामकिशन निवासी बहादुरगढ़, जनपद झज्जर और और कृष्णा नांदल निवासी रोहतक हरियाणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा के चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए।
विज्ञापन


तीन जुलाई 2020 को तितावी में रात के 10.30 बजे स्कार्पियो कार से उतरे चार लोगों पर अजय पर गोली चलाकर गंभीर घायल करने का आरोप भी था। जिसके सबूत के तौर पर पीएचसी पीनना पर तैनात रहे तत्कालीक चिकित्साधिकारी और मौजूदा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार की ओर से घायल का उपचार कर जानलेवा हमले की मेडिकल रिपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शासनादेश के विरुद्ध पाया गया था मेडिकल रिपोर्ट देना


मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर सीएमओ के आदेश पर तत्कालीन एसीएमओ डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि डॉ. अतुल कुमार की ओर से दी गई मेडिको लीगल रिपोर्ट अनाधिकृत है। उत्तर प्रदेश शासन आयुष अनुभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सक मेडिको लीगल कार्य नहीं कर सकते।
उन्होंने रिपोर्ट में लिखा कि कोर्ट एवं उच्चाधिकारियों को भी गुमराह किया गया। डॉ. अतुल कुमार ने मेडिको लीगल रिपोर्ट पर चिकित्साधिकारी की मुहर का प्रयोग कर हस्ताक्षर किये, जबकि वह चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य के पद पर कार्यरत थे। मेडिकल रिपोर्ट में फायर आर्म्स से संबंधित चिकित्सा विज्ञान की तकनीकी प्रक्रियाओं का भी अभाव दर्शाया गया।




-एसीएमओ की रिपोर्ट के विरुद्ध पुन: जांच की थी मांग

फर्जी मेडिको लीगल रिपोर्ट तैयार करने के मामले में एसीएमओ की ओर से दोषी ठहराए जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने पुन: जांच की मांग की थी। उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर निदेशक आयुर्वेद सेवाएं मानवेंद्र सिंह की ओर से पूरे प्रकरण की पुन: जांच कराई जा रही है। सीएमओ के निर्देश पर पुन: जांच कर रहे एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सभी बिंदुओं पर फिर से जांच की जा रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed